फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दहशत में छात्राएं... बोलीं...जब तक केंद्र पर सुरक्षा नहीं होगी वह ट्रेनिंग नहीं करेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/मोंठ। मोंठ के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर एक महीने पहले भी शरारती तत्वों ने छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की थीं। छात्राओं ने घटना के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना भी दी थी। मगर अफसरों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार आधी रात के बाद दोबारा ऐसी घटना होने के बाद डरी और सहमी छात्राओं ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने तक क्लास छोड़कर घर जाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के पीछे के हिस्से में खाली इलाका है, जहां झाड़ियां हैं। सेंटर की चहारदीवारी करीब पांच फीट ऊंची है। इसी को फांदकर शुक्रवार देर रात शरारती तत्व सेंटर परिसर में दाखिल हुए। छात्राओं का कहना है कि ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। लगभग एक माह पहले भी कुछ युवक ट्रेनिंग सेंटर कैंपस की दीवार फांदकर घुस आए थे। उस वक्त भी अश्लील हरकतें की थीं। इसकी सूचना केंद्र प्रभारी, ट्रेनिंग की नोडल अधिकारी और सीएमओ को भी दी थी। किसी भी अधिकारी ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया।
शनिवार को मौके पर पहुंचे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को छात्राओं ने बताया कि सेंटर में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। यहां कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है। रात में ट्रेनिंग सेंटर पर अंधेरा हो जाता है। इसी का फायदा उठाकर शरारती तत्वों ने शुक्रवार देर रात दूसरी बार अश्लील हरकतें कीं। साथ ही चेतावनी भी दी कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते हैं तो वह ट्रेनिंग का बहिष्कार कर अपने-अपने घर चली जाएंगी। घटना के बाद सोनल, संध्या सेन, आरती, कोमल, कुसुम, नीलम, नीलिमा, मंदाकिनी, ममता, अंजू गुप्ता, प्रतिभा आदि छात्राओं ने रोष जताया।
विज्ञापन


छात्राओं की ये हैं मांगें
- ट्रेनिंग सेंटर कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं
- खासकर रात में सुरक्षा कर्मी की तैनाती की जाए
- रात में रोशनी के लिए लाइटें लगवाई जाएं

ये बोले अधिकारी
जब तक सुरक्षा के इंतजाम नहीं होते हैं, तब तक कक्षाएं चलाना मुश्किल हैं। सेंटर पर नौ कर्मचारियों के पद स्वीकृत हैं। मगर आज तक कोई भी नियुक्ति नहीं हुई है। सीएचसी मोंठ से दो कर्मचारी संबद्ध किए गए थे, उनमें से एक को झांसी भेज दिया। सेंटर चलाने में काफी परेशानी हो रही है। उच्चाधिकारियों को पहले भी अवगत कराया था, मगर कुछ कार्रवाई नहीं हुई। - डॉ. मनीषा जैन, सेंटर प्रधानाचार्य।

घटना काफी चिंतित करने वाली है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया गया है। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराए जाएंगे। - डॉ. सुमित मिसुरिया, सीएचसी प्रभारी, मोंठ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें