फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सरेराह युवती से छेड़छाड़, बाइक पर बैठाने का प्रयास, केस दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 12:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के एक मोहल्ले की निवासी युवती का पीछा कर युवक ने छेड़छाड़ की। उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। यही नहीं, आरोपी ने युवती से निकाह करने के लिए कहा। विरोध करने पर धमकी दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले का एक युवक घर से निकलने के बाद उसका पीछा करता है। आरोपी उसे करीब एक वर्ष से लगातार परेशान कर रहा है। उसे कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के रास्ते में कई बार छेड़छाड़ कर बातचीत करने का प्रयास कर चुका है। इस पर उसने बातचीत से इन्कार किया और अपने घर पर बात बताई। इसके बाद उसका भाई कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र छोड़ने के लिए जाने लगा। 6 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उसका भाई प्रशिक्षण केंद्र छोड़ने के लिए गया था। इसी दौरान आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ आया और उसका हाथ पकड़कर बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर उसका भाई व अन्य लोग आ गए। तब सभी के सामने आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उसका अपहरण कर उसके साथ जबरन निकाह करेगा। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया ओर कोतवाली लेकर आए। तहरीर में युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे परेशान किया तो वह आत्महत्या के लिए मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेदारी आरोपी की होगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें