संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत बम्होरीसर में अपने मायके में रह रही एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई। शिवानी अहिरवार (19) पत्नी राहुल कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल बानपुर से मायके बम्होरीसर आई थी। मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती ने बानपुर में जिस युवक से विवाह किया था, उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी।