फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजघाट बांध समेत जिले के छह बांधों के गेट खुले, अतिरिक्त पानी की हो रही निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में हो रही बारिश से बांधों के जलस्तर में हो रही बढोतरी
विज्ञापन

फोटो-फोटो बांध के गेट रात 10 बजे खुलने पर दी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मध्य प्रदेश सहित जिले में हो रही बारिश के चलते बांधों में पानी की आवक ज्यादा हुई और जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए राजघाट, जामनी, भावनी, कचनौंदा, जमडार और उटारी बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की गई।
इन दिनों मध्यप्रदेश और जनपद में झमाझम बारिश हो रही है। एमपी में हो रही बारिश से बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया और इस नदी पर निर्मित राजघाट बांध में पानी की आवक ज्यादा हुई। इससे बांध के निर्धारित जलस्तर में बढोतरी होने लगी। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए रविवार की दोपहर को बांध के तीन गेट डेढ़-डेढ मीटर खोलकर करीब 31 हजार क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। वहीं, रविवार को हुई बारिश से शाम को उटारी बांध के पांच गेट खोलकर 1550 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। जामनी बांध के गेट रात को खोले गए। जिसमें दो गेटों को एक-एक फुट खोलकर 1992 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। भावनी बांध के भी तीन गेट खोलकर 2500 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। कचनौंदा बांध से 2907 क्यूसेक और एक गेट खोलकर जमडार 1325 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांधों के गेट खुलने से पूर्व सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया। साथ में नदी किनारे न जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामनी बांध में पानी की आवक ज्यादा होने से बांध के दो गेट खोलकर 1992 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांध का जलस्तर नियंत्रित होने पर गेटों को बंद कर दिया जाएगा।
- इंजी. जितेंद्र कुमार, अवर अभियंता सिंचाई खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें