फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध के 15 गेट खुले, निचले इलाकों में बाढ़ से हालात

विज्ञापन
गोविंद सागर बांध के खुले गेट - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में लगातार 48 घंटे से हो रही भारी बारिश के चलते गोविंद सागर बांध के 15 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से एक साथ 9795 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में बाढ़ से हालात हो गए हैं। सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन बांध के जलस्तर सहित निचले इलाकों पर लगातार नजर रखे हुए है। एहतियात के तौर पर बांध और शहजाद नदी पुल के दोनों ओर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

दो दिन में जिले में हुई 142.6मिमी बारिश से सभी बांधों का जलस्तर पूरा हो गया है। लगातार पानी बढ़ने से गोविंद सागर बांध रविवार रात करीब डेढ़ बजे अपने निर्धारित जलस्तर 92 मीटर तक पहुंच गया। यह देखकर सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों ने बांध के निचले इलाकों को खाली कराया और बांध के आठ गेट खोलकर पानी की निकासी की जाने लगी।
जब जलस्तर नियंत्रित नहीं हुआ तो चार गेट और खोले गए। इसके बाद तीन और गेट खोलकर पानी की निकासी की जाने लगी। सोमवार सुबह तक गोविंद सागर बांध के कुल 15 गेट खोलकर 9795 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। इसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ से हालात हो गए।
विज्ञापन

इसके साथ पुुराना सागर रोड पर मवेशी बाजार स्थित शहजाद नदी पुल के ऊपर करीब पांच से छह फुट तक पानी जमा हो गया। बांध के गेट खुलने और शहजाद नदी पुल के ऊपर पानी आ जाने के कारण पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। साथ में सिंचाई विभाग के एई हरिओम, एसएन राव, जेई विपिन कुमार, रोली योगेश बांध के गेज की निगरानी लगातार करने में जुटे रहे।
बारिश ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड
जहां एक ओर मानसून की धीमी चाल को लेकर लोग व किसान चिंतित हो रहे थे। उनकी यह चिंता मानसून ने अगस्त माह में खत्म कर दी। अगस्त माह में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ी और पिछले वर्ष 22 अगस्त तक हुई बारिश के मुकाबले करीब दो सौ मिली मीटर बारिश अधिक रिकार्ड की गई। वर्ष 2021 में 22 अगस्त तक जनपद में 402.36 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। जोकि इस वर्ष 22 अगस्त को 626.54 मिली मीटर तक का आंकड़ा छू चुकी है। मंगलवार को यह आंकड़ा और भी अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।
गेट खुलने से बांध पर जुटी सैलानियों की भीड़
गोविंद सागर बांध के गेट खुलने की जानकारी जैसे ही शहर व क्षेत्रवासियों को हुई तो सुबह से ही बांध पर सैलानी जुटने लगे। बांध में जुट रही भीड़ को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ बांध पर पहुंच गए और लोगों को सावधानी बरतने सहित यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में जुटे रहे।
जिले के बांधों से छोड़े गए पानी की मात्रा क्यूसेक में
बांध के नाम - पूर्ण जलस्तर मीटर में - छोड़े गए पानी की मात्रा
गोविंद सागर - 363.93 - 9795
शहजाद - 321.00 - 27923
जामनी - 403.55 - 26940
राजघाट - 371.00 - 320235
माताटीला - 308.45 - 364906
कचनौंदा - 341.70 - 6737
जमड़ार - 368.00 - 3668
भावनी - 312.38 - 1426
बंडई - 403.50 - 2196
गोविंद सागर बांध में पानी की आवक बढ़ने से रविवार की रात्रि को 15 गेट खोलकर 9795 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सोमवार की शाम को बांध में आने वाले पानी मात्रा कम होने के चलते करीब छह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। उसी के अनुसार बांध के गेट खोले और बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन

इं. मनमोहन, अधिशासी अभियंता, राजघाट निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें