फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर अपराधियों से कपड़ी चार मोटरसाइकिल कीं कुर्क

विज्ञापन
police station.jpg - फोटो : police station.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर पुलिस ने गैंगस्टर के चार अपराधियों से बरामद की गईं चार मोटरसाइकिलों को कुर्क करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

थाना बानपुर पुलिस द्वारा तीन वर्ष पूर्व में गैंगस्टर के अपराधियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं थी। चारों मोटरसाइकिलों के कुर्क करने की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में की गई। उक्त मोटरसाइकिलें कुर्क करने के लिए टीम का गठन किया गया था। इसमें पूर्व में गैंगस्टर एक्ट में पकड़े गए आरोपियों में ग्राम कैलगुुंवा निवासी जितेंद्र की बजाज पल्सर एवं ग्राम कैलगुुंवा निवासी रामराज की पल्सर मोटरसाइकिलों को कुर्क किया गया। ग्राम कैलगुंवा निवासी पुष्पेंद्र की एचएफ डीलक्स एवं ग्राम कैलगुवां निवासी पुष्पेंद्र की पल्सर मोटरसाइकिलों को कुर्क किया गया। कुर्क करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बानपुर अलमा अहिरवार, कुंवर बहादुर एवं रुपेश कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें