नेहरु महाविद्यालय में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में एक दिवसीय वॉलीबाल अंतर-सदनीय प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भगत सिंह टीम ने विजय प्राप्त की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान पांच टीमों का गठन किया गया, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम भगत सिंह टीम, चंद्रशेखर आजाद टीम, तात्या टोपे, मंगल पांडेय और एकता टीम आदि के मध्य मैच हुआ। पहले मैच में भगत सिंह टीम ने तात्या टोपे टीम को 02-01 से हराया। दूसरे मैच में चंद्रशेखर आजाद टीम ने मंगल पांडेय टीम को 02-01 से हराया। फाइनल मैच भगत सिंह टीम और चंद्रशेखर आजाद के बीच हुआ। जिसमें प्रथम दौर में दोनों 01-01 से बराबर रहे। फाइनल सेट में भगत सिंह टीम ने चंद्रशेखर आजाद टीम को हराकर 15-13 से मैच जीत लिया। विजयी भगत सिंह टीम में अरविंद कुमार, अरविंद भार्गव, आशीष धाकड़, रिंकू मेहरा, महेंद्र चैरसिया, नीरज शर्मा, रवि चंद्रवंशी आदि रहे। वहीं, चंद्रशेखर आजाद, शिवांश सोनी, गुलशन नामदेव, सुजीत पांडेय, लोकेंद्र, गोविंदा, अमन, प्रदीप आदि रहे। मैच की रेफरशिप सत्यम दुबे ने की। इस मौके पर डॉ. सूबेदार यादव, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. जगत कौशिक, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. ओ पी चौधरी, अमित सोनी, फहीम बख्श, विवेक पाराशर, रवि कुमार, कामता शर्मा आदि रहे। क्रीड़ाधिकारी डॉ. अनिल सूर्यवंशी ने सभी का आभार जताया।