फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार से अधिक किसान होंगे प्रभावित

विज्ञापन
mandi - फोटो : mandi
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी में आज से गल्ला व्यापारियों की हड़ताल से करीब पांच सौ पल्लेदारों के साथ ही जिले में बिरधा, महरौनी, पाली, बार, बांसी, जाखलौन, धौरा, राजघाट, जखौरा, बालाबेहट, जाखलौन और तालबेहट क्षेत्र से आने वाले करीब बारह हजार से अधिक किसान प्रभावित होंगे। गल्ला मंडी खुलने पर आम दिनों में भी रोजाना करीब दो से ढाई हजार किसान रोजाना गल्ला बेचने के लिए मंडी पहुंचते हैं। लेकिन सोमवार से गल्ला मंडी में गल्ला व्यापारियों की हड़ताल शुरू हो रही है, जो 26 सितंबर तक चलेगी और 27 सितंबर को रविवार को बंद रहेगी, ऐसे में अब 28 सितंबर को ही गल्ला मंडी खुल सकेगी। गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक अनौरा ने बताया कि रोजाना मंडी में दो से ढाई हजार किसान अपना गल्ला बेचने को आते हैं, लेकिन गल्ला मंडी इस पूरे सप्ताह बंद रहेगी, जिससे किसानों को कोई भी गल्ला नहीं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें