फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी में किसानों की भीड़ बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला मंडी में उपज बेचने के लिए किसान आ रहे हैं। रविवार को अवकाश होने के बाद आज सोमवार को किसानों की भारी भीड़ गल्ला मंडी पहुंच गई। किसानों के ढाई सौ ट्रैक्टरों को ही अंदर जाने की अनुमति है, इस कारण बहुत से ट्रैक्टर मंडी के बाहर खड़े हैं। गल्ला मंडी में किसानों की आवक बढ़ने की प्रमुख वजह गेहूं खरीद केंद्रों पर उनके गेहूं की खरीद नहीं हो पाना है। यदि गेहूं बिक भी जा रहा है तो उन्हें पैसे का भुगतान नहीं मिल पा रहा है और किसान चक्कर लगा रहे हैं। इस कारण किसानों को एकमात्र विकल्पयही समझ में आ रहा है कि गल्ला मंडी में जाकर अपनी उपज बेचें और नकद पैसा प्राप्त करें। भले ही समर्थन मूल्य से कुछ दाम में उनका गेहूं बिक रहा है, लेकिन वह संतुष्ट हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें