फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गड्ढे खोद रहे संविदा वनकर्मियों के पास गिरी गाज, दो झुलसे

Sun, 02 Jul 2023 01:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। थाना पूराकलां क्षेत्र के गांव नत्थीखेड़ा में शनिवार को वन विभाग के संविदा कर्मी पौधरोपण के लिए गड्ढे खोद रहे थे। तभी कुछ दूरी पर गिरी गाज की चपेट में आकर दो लोग झुलस गए। आननफानन उन्हें सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इस समय वन विभाग की ओर से वृहद पौधरोपण की तैयारियां चल रही हैं। तालबेहट क्षेत्र की बिरधा बीट में संविदा वन कर्मियों के साथ कुछ मजदूर गड्ढे खोदने का काम कर रहे थे। दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश होने लगी। यह देखकर मजदूरों ने काम रोक दिया और बारिश से बचने के लिए इधर-उधर जाने लगे तभी कुछ दूर स्थित एक पेड़ के पास तेज बारिश के दौरान गाज गिर गई। इसकी चपेट में संविदा वनकर्मी रामदयाल (45) निवासी नत्थीखेड़ा और पिल्लू (58) मौके पर अचेत हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ला गया। डॉक्टर ने दोनों की स्थिति बेहतर बताई है। ईश्वर का शुक्र था कि गाज मजदूरों से कुछ दूर पर गिरी। वरना हादसा गंभीर हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें