फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में जल्द आ जाएंगे उपकरण समेत फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। निर्माणाधीन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय को जल्द शुरू किए जाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। यहां वरिष्ठ रेजिडेंट समेत प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। अब मेडिकल प्रशासन ने उपकरण समेत अन्य सामग्री और फर्नीचर खरीददारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 1.05 करोड़ रुपये से खरीददारी होनी है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सामग्री मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध हो जाएगी।
चिकित्सा महाविद्यालय को वर्ष 2024-25 सत्र से शुरू करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बीते माह एनएमसी से मान्यता के मानकों को पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। मेडिकल कॉलेज वरिष्ठ रेजिडेंट व प्रोफेसरों की नियुक्ति में जुटा है। 15 एसआर व लगभग नौ प्रोफेसर तैनात हो चुके हैं। शेष की प्रक्रिया चल रही है। प्रोफेसरों की नियुक्ति के साथ ही अब मानक अनुसार जरूरी उपकरण व फर्नीचर समेत अन्य सामग्री की खरीददारी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मेडिकल काॅलेज में लगभग 1.05 करोड़ रुपये से सामग्री का क्रय किया जाना है। इसकी टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सामग्री मेडिकल काॅलेज को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसरों की नियुक्ति के साथ ही अन्य सामग्री व उपकरणों की आवश्यकता है। इसके लिए मुख्यालय स्तर से टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सामग्री उपलब्ध हो जाएगी।
- डॉ. द्विजेंद्र नाथ, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें