फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ड्यूटी के दौरान हुई थी ज्ञानेंद्र ढाका और सतीश से मित्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गिरफ्तार जेल बार्डर भईया उर्फ शिवराम निवासी ग्राम बगबना, प्रयागराज ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश कारागार में वर्ष 1995 में जेल वार्डर के पद पर नियुक्ति हुआ था। जिला कारागार में ड्यूटी के दौरान उसकी मुलाकात बंदी ज्ञानेंद्र ढाका और सतीश से हुई थी और उनसे मित्रता हो गई थी। ज्ञानेंद्र ढाका ने सतीश से जोकि पूर्व से जेल में बंद था, उससे सिम उपलब्ध कराने को कहा। तब सतीश ने जेल से छूटने के बाद नया सिम देने की बात कही। इसके लिए ज्ञानेंद्र ढाका ने उससे बात की तो उसने सतीश से कहा था कि वह सिम लाकर उसे दे दे, वह सिम को ज्ञानेंद्र ढाका तक पहुंचा देगा। जेल से छूटने के बाद सतीश ने कारागार के बाहर आकर उसे सिम दे दी थी। उक्त सिम को उसने ज्ञानेंद्र ढाका को दे दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें