बिरधा। ब्लॉक मुख्यालय बिरधा स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर राष्ट्रीय सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत किसानों को निशुल्क मिनीकिट वितरित की गईं। उड़द की 1580 किट, मूंग की 153 पैकेट, तिल के 30 पैकेट, मूंगफली के 50 पैकेट एवं मोटे अनाज में मक्का 10 क्विंटल, कोदो 1 पैकेट, सावा एक पैकेट और बाजरा के 2 पैकेट किसानों को निशुल्क वितरित किए गए। किसानों को सामान्य नकद बीज के लिए अनुदान पर उड़द 140 क्विंटल, मूंग एक क्विंटल, मूंगफली 10 क्विंटल, सोयाबीन 36 क्विंटल बीज का वितरण किया। मोटे अनाज पर किसान कम ध्यान दे रहे हैं। मिनी किट वितरण में रामलखन सिसौदिया एडीओ कृषि, धर्मेंद्र यादव एडीओ कृषि रक्षा, बीज गोदाम प्रभारी राहुल सिंह पटेल, अतुल तिवारी, हेमंत साहू, ऋतु साहू, ऋचा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद