फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नौकरी लगवाने के नाम पर जेई समेत चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी एक युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर तत्कालीन जल संस्थान के अवर अभियंता समेत चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी संगीता पत्नी ओमप्रकाश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2017 में जल संस्थान विभाग में तैनात जेई रोहित कुमार उसके मकान में किराए से रहता था। उक्त जेई ने उसके बेटे की नौकरी लगवाने के लिए आठ नवंबर 2019 को आठ लाख रुपये लिए थे। जब काफी समय हो गया तो उसने जेई पर संदेह होने पर नौकरी लगवाने या रुपये वापस कर करने की बात कही तो वह आना कानी करने लगा। उसने सख्ती से मांगे तो उसके खाते में अस्सी हजार रुपये वापस कर दिए। उसने बाद में सिंचाई संस्थान गोंडा में स्थानांतरण करा लिया। 14 सितंबर 2022 को दोपहर एक बजे उक्त रोहित कुमार अपने जीजा अजय कुमार एवं दो अज्ञात लोगों के साथ उसके घर आया और धमकी दी कि सुलहनामा लिखकर दे दो नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उसने कहा कि वह एसपी ऑफिस झांसी में अधिकारी के पद है और ललितपुर में एक पुलिस अधिकारी उसके सहयोग में रहेंगे। वह उनको एक भी रुपया नहीं देंगे और एससीएसटी का झूठा मुुकदमा लिखा देंगे। उसने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर उसे न्यायालय जाना पड़ा। अब कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें