फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीमा क्लेम के नाम पर 42,600 रुपये की धोखाधड़ी की

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने बीमा क्लेम के नाम पर 42,600 रुपये की ठगी की गई है। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसौराखुर्द निवासी रूबी पत्नी राजकुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि 22 नवंबर 2022 को उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया कि उसके पति संजय कुमार की दुर्घटना क्लेम दस लाख रुपये बीमा कंपनी से स्वीकृत हुआ है। उसके पति की मृत्यु रेल दुर्घटना में डेढ़ वर्ष पहले हुई थी, जिसके बाद बीमा क्लेम राशि कंपनी के पास आई है। इस पर उसने कहा कि पूछा कि राशि कैसे मिलेगी तो दूसरी तरफ से कहा गया कि पहले उसे इनकम टैक्स का 42 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से उसके फोन नंबर पर भेजना होगा, इसके बाद ही उसे क्लेम की राशि मिलेगी।
इस पर उसने गांव के बृजेश कुमार के फोन-पे के माध्यम से 22 नवंबर को दोपहर तीन बजे दिए गए फोन नंबर पर 10, 600 रुपये भेज दी। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने 23 नवंबर को फिर से शेष राशि की मांग की, जिस पर उसने 32 हजार रुपये श्यामलाल पुत्र फूलसिंह के खाते में भेज दी। इसके बाद उससे फोन से बात की, तो बताया गया कि क्लेम की राशि उसके खाते में पहुंच गई है। पीड़िता ने जब बैंक जाकर खाता चेक कराया तो बीमा क्लेम की राशि उसके खाते में नहीं पहुंची थी। पीड़िता ने आरोपी के नंबर पर बात की तो वह गलत नंबर और किसी अन्य फोन पे पर पैसे भेजने की बात कह रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें