फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सरकारी आवास के नाम पर महिला से 15 हजार की ठगी

Tue, 20 Jun 2023 12:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को साइबर ठगी की शिकार एक महिला ने सरकारी आवास मिलने का लालच देकर 15 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइन क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे निवासी अनीता पत्नी बंटी रैकवार के पास एक मोबाइल नंबर से फोन आया। जिसमें कॉल करने वाले ने उससे कहा कि उसका सरकारी आवास में नाम आ गया है। वह उसे आधारकार्ड, हाउस टैक्स की रसीद व बैंक पासबुक के दस्तावेज इस नंबर पर व्हाट्सएप पर दे दे। इसके बाद अनीता ने सभी कागज उक्त मोबाइल नंबर पर के व्हाट्सएप पर भेज दिए। इसके बाद दोबारा फोन करने वाले ने उससे कहा अपने नंबर पर गूगल पे से 15 हजार रुपये भेजने को कहा। आवास मिलने के लालच में उसने गूगल पे से आरोपी के बताए मोबाइल नंबर पर रुपये भी भेज दिए। अब वह मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। साइबर ठगी की शिकार पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए।

इस तरह से की जा रही ठगी
साइबर ठग जनपद के लोगों से आधार कार्ड की जानकारी पूछकर, व्यापार का लालच देकर, लॉटरी में मोबाइल नंबर का चयन के बहाने, हेल्पलाइन पर मदद के बहाने, आर्मी मैन बनकर सामान बेचने के नाम पर, फर्जी आईडी बनाकर या हैक करके रुपये मांगने, दूर का रिश्तेदार बनकर खातों में रुपये डलवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें