फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में चार वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खेत में कीटनाशक दवा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष होने की क्रॉस में दर्ज रिपोर्ट में थाना बार पुलिस ने दोनों पक्षों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि थाना बार अंतर्गत ग्राम इमलिया में 25 जुलाई को दो पक्षों के बीच खेत में कीटनाशक दवा डालने को लेकर जान से मारने की नीयत से एक-दूसरे के साथ खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस तभी से आरोपियों गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक मामले में वांछित मनमोहन तिवारी, भोले तिवारी निवासी ग्राम इमलिया और दूसरे मामले के आरोपी राघवेंद्र और बृजकिशोर लोधी निवासी ग्राम इमलिया को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें