फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन में नगर पंचायत महरौनी के चार गांव होंगे शामिल, सुझाव व आपत्तियां मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव में शासन के निर्देश पर नगर पंचायत महरौनी का परिसीमन किया गया। इसमें कस्बा महरौनी से सटे चार गांवों को शामिल करने के लिए अधिसूचना जारी करने के लिए प्रस्ताव दिया है। निर्वाचन आयोग लखनऊ ने इस परिसीमन को लेकर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग लखनऊ ने नगर पालिका अधिनियम के तहत नगर पंचायत महरौनी के संक्रमणशील क्षेत्रों को सम्मिलित करने के लिए अधिसूचना जारी करने के लिए प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव को लेकर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। जिसमें क्षेत्र की जनसंख्या, उनमें जनसंख्या घनत्व, स्थानीय प्रशासन के लिए जनित राजस्व, आर्थिक महत्व का ध्यान रखते हुए अनुसूची में नगर पंचायत महरौनी के संक्रमणीय क्षेत्र किसरदा, कुंआघोषी, मुड़िया और वैदपुर का संपूर्ण क्षेत्र शामिल किया गया है। इन गांवों के बाहर सीमा पर स्थित गाटा संख्याओं को शामिल किया गया है। नगर पंचायत महरौनी के परिसीमन को लेकर आपत्तियों और सुझावों को मांगा गया है। उन्हीं आपत्तियों और सुझावों पर विचार किया जाएगा जोकि अधिसूचना जारी होने के 15 दिन के अंदर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें