ललितपुर। शीतकालीन अवकाश होने के बाद भी कुछ निजी विद्यालय खुल रहे थे। बीएसए ने चार निजी विद्यालयों को नोटिस जारी किया है।
शीतलहर और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया था। लेकिन, कुछ निजी विद्यालय संचालक मनमानी कर रहे थे। इस कारण भीषण सर्दी में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने को विवश थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने डॉन बॉस्को एकेडमी, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, एसडीएस इंग्लिश मीडियम कान्वेंट स्कूल, एसडीएस कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक/प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद ा