ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत जिला अस्पताल कालोनी में दहेज की खातिर मंगनी तोड़ने और धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला अस्पताल कालोनी निवासी गुलशन पुत्री जहूर मंसूरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दो माह पूर्व 18 अगस्त को शाम छह बजे महोबा अंतर्गत ग्राम चुरारी निवासी रऊफ मंसूरी पुत्र बाबू खान मंसूरी, बाबू खान, जिला हमीरपुर के कस्बा राठ निवासी मकबूल पुत्र रमजान एवं जिला छतरपुर के हरपालपुर निवासी जमील पुत्र हफीज द्वारा उसके घर में घुसकर मंगनी तोड़ने की धमकी दी और दहेज की अतिरिक्त मांग की। कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।