फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से चेक चुराकर खाते से रुपये निकालने में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई शाखा राजघाट में धोखाधड़ी से चेक चुराकर खाते से तीन लाख चौरासी हजार रुपये धोखाधड़ी से निकालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद एवं बैंक अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी महेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी फर्म रंजना इंटरप्राइजेज का भारतीय स्टेट बैंक सिटी ब्रांच में चालू खाता है। बीते 30 अगस्त को उसे जानकारी हुई कि उसके चालू खाते से 22 अगस्त को तीन लाख चौरासी हजार रुपये शाखा राजघाट के अधिकारियों व कर्मचारियों की साठगांठ से राजघाट कालोनी निवासी सुनील नरवरिया के खाता में ट्रांसफर कर दिया है। उसने बताया कि उसकी मुलाकात आकांक्षा इंटरप्राइजेज राजगढ़, बिजौली विलेज इंटर कॉलेज के पास झांसी से गेहूं की खरीद के संबंध में बात हुई थी। इस संबंध में सुनील का साथी राजकुमार अक्सर ललितपुर आया गया था। एक दिन मौका पाकर राजकुमार ने उनके घर से चेकबुक के दो चेक चोरी कर लिया। बैंक कर्मचारी को अपने भरोसे में लेकर इन्हीं चेकों से धनराशि उसके खाते से स्थानांतरित करा लिया।की गई है। इसके लिए उसने न तो कोई हस्ताक्षर कराया और न आहरण स्लिप भरवाया।
पीड़ित का आरोप है कि उसके खाते में से पैसा निकलवाने में बैंक कर्मचारियों की भी संदिग्ध भूमिका है। जिनकी मदद से सुनील व राजकुमार ने रुपये उसके खाते से निकाले हैं। पीड़ित महेंद्र ने बताया कि 22 अगस्त को राजकुमार दोपहर 12 बजे झांसी से ललितपुर आया बाइपास स्थित एक होटल में उसे मिलने के लिए बुलाया। वहां से वह दोनों चार पहिया वाहन से गोविंद सागर बांध घूमने आए जहां राजकुमार ने बात करने के बहाने महेंद्र का मोबाइल मांगा जो उसने दे दिया। लगातार उसके मोबाइल से बात करने के दौरान राजकुमार ने उसका फोन गोविंद सागर बांध के साइफन के पास बहाने से पुल से गिरा दिया। ताकि उसके खाते से निकलने वाली धनराशि की सूचना मोबाइल पर न आ सके। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद एवं राजघाट एसबीआई शाखा बैंक के कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें