फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पूर्व पालिकाध्यक्ष के परिजनों को चार करोड़ रुपया बकाया का नोटिस जारी

Fri, 21 Jul 2023 01:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका ने पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल के परिजनों को किराये का बकाया चार करोड़ रुपये जमा कराने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र ने जारी पत्र में बताया कि वीरेंद्र कुमार पुत्र हरनारायण जायसवाल, संजय कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार को सुपर मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक के पूरब की ओर निर्मित दुकानों की छत पर स्वयं के खर्चे पर हॉल बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। यह आवंटन 24 अक्टूबर 2000 को किया गया था, साथ ही अनुबंध में दिसंबर तक हॉल निर्माण के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2001 से किराया अदा नहीं किया गया है। नगर पालिका ने तुरंत कुल बकाया किराया चार करोड़ चार लाख 88 हजार 859 रुपये 15 दिन के अंदर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि अगर बकाया धनराशि जमा नहीं की गई, तो आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें