फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार टूटकर गिरने से चार गायें मरीं

विज्ञापन
बिरधा में करंट लगने से मृत पड़ीं गाएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बिरधा। कस्बा बिरधा में बिजली का तार टूटकर गिरने से चार गायों की मौत हो गई। पीड़ित का कहना है कि वह पहले कई बार बिजली के तार सही करने की मांग कर चुका है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। गाय मालिक देवेंद्र सिंह की गायें खेत में चर रही थीं। बुधवार की दोपहर में खेतों से निकले हाइटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया, जिससे गायों को करंट लगा और कुछ ही देर में चारों गाएं झुलस कर मर गईं। पीड़ित ने बताया कि वह झूलते तारों को सही करने की मांग को लेकर कई बार बिजली विभाग में गया, लेकिन उसकी शिकायत की ओर ध्यान नहीं दिया गया। अगर समय से तारों को सही कर दिया जाता तो यह घटना नहीं होती। बता दें कि इससे पहले एक सप्ताह पूर्व एक भैंस की करंट से मौत हो गई थी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता आकाश सचान ने बताया कि तेज हवा और बरसात के कारण तार टूू थे, जिससे गायों की मौत हुई है। अब आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें