ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के चौकी दैलवारा अंतर्गत ग्राम करगन में पुलिस ने चार आरोपियों को जुआ खेलते मौके से पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। दैलवारा पुलिस चौकी प्रभारी अतुल तिवारी ने बताया कि बीते रोज 19 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे गश्त के दौरान उन्हें ग्राम करगन में हारजीत की बाजी लगाए जाने की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर दबिश दी, तो मौके पर हारजीत की बाजी लगाते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम करगन निवासी महेश कुमार पुत्र रामसेवक के पास से 230 रुपये, रामप्रसाद पुत्र देवकी नंदन के पास से 170 रुपये, केदारनाथ पुत्र रमेश सिंह के पास से 130 रुपये व बृगभान पुत्र श्रीराम के पास से 190 रुपये तलाशी के दौरान बरामद हुए। जबकि मालफड़ से कुल 400 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।