फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में पांच सफाई कर्मी मिले नदारद

विज्ञापन
poling.jpg - फोटो : poling.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निहाल चन्द्र एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से जोन प्रथम के वार्ड संख्या 20, 16, 19, 17 व 15 आदि वार्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड नं 20 में दो सफाई कर्मचारी, वार्ड नं 16 में एक सफाई कर्मचारी, वार्ड नं 19 में एक, वार्ड नं 15 में एक सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं, वार्ड नं 15 में सफाई नायक द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित स्वास्थ्य नायकों को कठोर चेतावनी दी। ईओ ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुए समस्त वार्डों की सफाई कराने के साथ मुख्य मार्गों से रोड़े-पत्थर हटाने के लिए निर्देशित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें