फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष को गैंगस्टर मामले में साठ दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक को जाखलौन थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने पूर्व पालिकाध्यक्ष को 60 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे दो दिन पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष को कोतवाली पुलिस ने 12 वर्ष पहले मारपीट के एक मामले में गैर जमानती वारंट मिलने पर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया था, जहां से पूर्व पालिकाध्यक्ष को जमानत पर छोड़ दिया था। इसके बाद जाखलौन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने 28 सितंबर को पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक को वर्ष 2010 के एक मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय से वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया था। उसी शाम को एसपी की संस्तुति एवं जिलाधिकारी के अनुमोदन पर पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक, उनकी बहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक, उनके बेटे जितेंद्र खटीक, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार खटीक, जितेंद्र कुमार जैन, संतोष अहिरवार, प्रीतम अहिरवार, जग्गू कुशवाहा के खिलाफ धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने 12 वर्ष पहले मारपीट के मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन उसी दिन न्यायालय से बाहर निकलने के बाद जाखलौन पुलिस ने उन्हें गैंगस्टर के मामले में गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को जाखलौन पुलिस ने उन्हें अपर जिला एवं विशेष न्यायाधीश (ईसीएक्ट/गैंगस्टर एक्ट) लोकेश कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा पूर्व पालिकाध्यक्ष को 60 दिन यानि दो माह की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, न्यायालय ने उक्त मामले में सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख तय की है।
गैंगस्टर के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोतवाली पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत आठ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। जिसके तहत पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, अब पुलिस इस इसी मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि गैंगस्टर के मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तार की जाएगी।
विज्ञापन

कई सफेदपोश पुलिस की निगाह में
जनपद में कई सफेदपोश पुलिस की निगाह में है, जिसके चलते पुलिस ऐसे लोगों पर शिकंजा कस सकती है और इसके लिए पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। संभावना है कि जल्द ही पुलिस ऐसे आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें