संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटाए जाने के लिए राजस्व टीम द्वारा की जा रही नापजोख के दौरान पूर्व प्रधान के पुत्र अपने साथियों के साथ आए महिला प्रधान के साथ गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम पाचौनी की ग्राम प्रधान गुड्डी बाई ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 8 अगस्त को उसने सांसद को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें ग्राम पंचायत में जूनियर हाईस्कूल पाचौनी के लिए गांव से सड़क डलवाने, राशन की दुकान बनवाने के लिए ग्राम सभा की भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की थी। उप जिलाधिकारी को भी एक प्रार्थना 3 सितंबर को देकर भूमि की पैमाइश करवाने की मांग की थी। जिस पर राजस्व विभाग की एक टीम गठित की गई थी। एसडीएम सदर ने 9 सितंबर को राजस्व विभाग की टीम को ग्राम सभा की भूमि पैमाइश करने को भेजा था। जिसमें कानूनगो, तहसीलदार, लेखपाल 9 सितंबर की दोपहर को ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश कर रहे थे। तभी गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र जयहिंद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह पुत्र सोबरन सिंह व नाती राजा, राजा वहां आए।
आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। कहने लगे कि उसकी पैमाइश करवाने की हिम्मत कैसे हुई। उसने व उसके पति ने कहा कि उक्त जमीन ग्राम सभा की है।
इस बात से आरोपी नाराज हो गए और उसके व उसके पति के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के द्वारा की गई मारपीट के कारण मौके से लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।ग