ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजवाड़ा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। रविवार को ग्राम बरारी निवासी राजाराम कुशवाहा (56) किसी कार्य से ललितपुर आए थे जहां से वह बाइक से लौटते समय रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन ने ग्राम रजवाड़ा से आगे बरुआ नाला के पास टक्कर मार दी इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता पूर्व प्रधान थे। वह कृषि कार्य कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह पांच भाई हैं।