फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गिरफ्तारी तो दूर रिपोर्ट भी नहीं लिखी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर स्थित कांशीराम कॉलोनी में रविवार रात फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैनों के साथ हुई मारपीट में आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। कर्मचारियों का कहना है कि यदि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो वह कार्य बहिष्कार करेंगे।
कांशीराम कॉलोनी में फाल्ट होने के चलते आपूर्ति बाधित थी। लाइनमैन फाल्ट ठीक करने पहुंचे। इसी दौरान दो नामजद समेत चार लोगाें ने आकर मारपीट कर दी थी। किसी भी तरह से लाइनमैन बच कर भागे। इसके बाद पुलिस ने बाइक को वापस कराया था। आक्रोशित विद्युत कर्मियों ने सोमवार को गल्लामंडी बिजली घर पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। सीओ व चौकी इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा था। पुलिस ने 24 घंटा बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। इससे विद्युत कर्मियों में आक्रोश है। संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि कर्मचारी के साथ अभद्रता व मारपीट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यवाहक महामंत्री अब्दुल हक ने कहा, जल्द कार्रवाई न हुई तो सभी कर्मचारी संगठित होकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी में दो दिनों से अंधेरा, लाइनमैनों ने जाने से किया इन्कार
घटना से दहशत में आए संविदा विद्युत कर्मियों ने कांशीराम कॉलोनी में लाइन ठीक करने के लिए जाने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि बगैर पुलिस की सुरक्षा के वह कॉलोनी में लाइन ठीक करने नहीं जा सकते। एसडीओ संजय सागर ने बताया कि तहरीर पुलिस दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से लाइनमैन दहशत में हैं। यदि पुलिस सुरक्षा मिले तो लाइन ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन


-उपकेंद्र में हुई घटना में भी नहीं हुई गिरफ्तारी: गल्ला मंडी उपकेंद्र में संविदा कर्मी आनंद पर तीन जून को हुए हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। कर्मचारियों में इस बात का रोष है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें