ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत वन विभाग कालोनी में हालत बिगड़ने से एक वन कर्मी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम राखपंचमपुर निवासी कल्लू रजक (54) पुत्र टुंडे रजक कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनको डायबिटीज थी। बुधवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह ललितपुर स्थित वन विभाग की कालोनी स्थित आवास में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से उनकी हालत बिगड़ गई, परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।