फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो से दुष्कर्म किया अब बना रहा देह व्यापार का दबाव

विज्ञापन
investigation - फोटो : investigation
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने महिला की नहाते समय फोटो खींचने और दबाव बनाकर दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने के एक मामले के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना जखौरा की चौकी बांसी के अंतर्गत कस्बा निवासी महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 जुलाई को कस्बा निवासी राजवीर त्रिपाठी उर्फ ओपी तिवारी ने उसकी पत्नी के नहाते समय मोबाइल पर फोटो ले लिए और उन्हें भेजकर पांच लाख रुपये की मांग की, देह व्यापार करने को कहा, ऐसा नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी दी। पूछने पर बताया कि मिक्सिंग करके फोटो बनाए हैं। जब पत्नी के फोटो बनाने का कारण पूछा तो इधर- उधर की बात की और रिपोर्ट करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें