- रात में एसडीएम को अपनी समस्या सुनाने पहुंची महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। तार टूटने की वजह से तीन दिन से कांशीराम कॉलोनी में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर रात में महिलाओं ने तहसील आकर एसडीएम भूपेंद्र सिंह को अपनी समस्या से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि रात में मच्छरों के प्रकोप के चलते चैन से सो नहीं पा रहे हैं। वहीं, रात में शराबियों से परेशान होने के कारण मकान के बाहर सोने में डर लगता है। बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर में निकालना मुसीबत भरा हो रहा है। जिस पर उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने फोन पर अवर अभियंता से बात कर समस्या के शीघ्र निदान के निर्देश दिए। इस संबंध में केके शुक्ला, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र तालबेहट ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बारे में जानकारी मिली है। मंगलवार को उसे ठीक करा दिया जाएगा।