- शताब्दी सात घंटे व उत्कल एक्सप्रेस बीस घंटे देरी से आईं
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेलगाड़ियों पर दिखाई दे रहा है। दिल्ली की ओर से आने व जाने वाली करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं। शताब्दी जैसी ट्रेन भी छह से सात घंटे देरी से चल रही है। कई ट्रेनें तो 20 घंटे तक विलंब से चल रही हैं। करीब 50 से 60 प्रतिशत यात्रियों ने अपने आरक्षण निरस्त कराए हैं।
कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली ट्रेनें करीब पांच से बीस घंटे देरी से चल रही हैं। दिल्ली से आने वाली 12002 शताब्दी एक्सप्रेस सात घंटे देरी से चल रही है। 12138 पंजाब मेल 15 घंटे देरी से, 12808 समता एक्सप्रेस पांच घंटे, 18438 उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस 20 घंटा, 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस 11 घंटे विलंब से चल रही हैं। 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से चल रही हैं। रात्रि में आने वाली महामाया, पुष्पक, पातालकोट, सदन एक्सप्रेस के अलावा कई ट्रेनें पांच से छह घंटे देरी चल रही हैं।
-
फोटो- 03
टीकमगढ़ जाना था, सुबह से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, दिल्ली से ट्रेन लेट आने के कारण सुबह की ट्रेन छूट गई है, अब शाम की ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
राहुल सेन
फोटो- 04
आगरा से सदन एक्सप्रेस से आए, वह करीब ललितपुर स्टेशन पर करीब 11 बजकर 30 मिनट पर पहुंची, जब ललितपुर स्टेशन पहुंचे, तो वहां से ट्रेन छूट चुकी थी। अब शाम तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा।
रोहित कुशवाहा