फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कांवड़ यात्रा में हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति की ओर से 20 अगस्त को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा ओरछा धाम से आरंभ होकर सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी। संयोजक संजीव श्रृंगी ऋषि ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस बार यात्रा में 101 दिव्यांगजन अपने वाहनों के साथ शामिल होंगे। इसके अलावा, भगवान शिव के विभिन्न स्वरूप, आदि योगी की झांकी और रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में 101 महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा के झांसी पहुंचने पर राजकीय हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। जेल चौराहा, इलाइट चौराहा और बीकेडी चौराहा समेत शहर में 70 अलग-अलग स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा। इस दौरान बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा और आचार्य हरिओम पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें