फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर बात करते करते खाते से निकाले पांच हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। साइबर ठगों के चंगुल में आम आदमी आसानी से फंस रहा है। ऐसा ही एक मामला पेट्रोल पंप पर काम करने वाले मैनेजर के साथ हुआ। जहां शातिर साइबर ठग ने फोन पर बात करते करते मैनेजर के खाते से 5200 रुपये निकाल लिए। फोन पर जब मेसेज आया तब उसे अपने खाते से पैसा निकालने की जानकारी हुई। कोतवाली अंतर्गत ग्राम चंद्रापुर निवासी वेदप्रकाश शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा कड़ेसराकलां में एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। उसके मोबाइल फोन पर एक फोन आया, जिसमें उसने गाड़ियों में डीजल डलवाने की बात कहते हुए 25 हजार रुपये नकद और 25 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर करने की बात कही। उसने मैनेजर से मोबाइल पर आए मेसेज को ओके करने के लिए कहा। जैसे ही उसने मेसेज को ओके किया, उसके खाते से दो बार में 5200 रुपये निकल गए। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें