संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जीजा-साले को कार में बैठाकर ले जाने और पीटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना नाराहट के ग्राम डोंगराखुर्द निवासी अनंतराम पुत्र कंछेदी और उसके साले को बुधवार दोपहर बस स्टैंड के पास एक कार में आए पांच लोग बैठाकर ले गए थे। कार सवार आरोपियों ने जीजा साले से मारपीट की थी और उन्हें रास्ते में छोड़ दिया था। पुलिस ने अरुण उर्फ बंटू तिवारी निवासी नई बस्ती, रविंद्र प्रताप निवासी ग्राम डोंगरा, अविनाश निवासी जेल चौराहा, अंकित सिंह और निखिल करौसिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को सिद्धन रोड रामराजा मैरिज गार्डन के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सिविल लाइन चौकी प्रभारी विवेक धामा, हेड कांसटेविल संजीव कुमार शामिल रहे।