समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और राज्यसभा सांसद विश्वंभर निषाद और सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव की उपस्थिति में होने वाली महारैली में शामिल होने के लिए ललितपुर से भारतीय मछुआ महासंघ के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, नेपाल सिंह यादव, विनोद रैकवार और छक्कीलाल रैकवार आदि दिल्ली रवाना हुए। रवाना किए जाने के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, राजेश यादव, गिरधारी यादव, कुंदन पाल, महेंद्र यादव, शंकर सिंह यादव, डा. एमएस तोमर, सरमन पटेल उपस्थित रहे।