फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छह झोपड़ियों में लगी आग, मवेशी झुलसे, सामान राख

Thu, 11 May 2023 11:05 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। विकास खंड तालबेहट के गांव म्याव में आग लगने से छह झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने आग पर काबू करने का काफी प्रयास किया। बाद में जिला मुख्यालय से आई दमकल ने आग बुझाई। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव म्याव निवासी रामस्वरूप कुशवाहा के यहां बुधवार को बेटी की शादी थी। बृहस्पतिवार को घर पर भगवान की कथा थी। इसके चलते घर का कोई भी व्यक्ति खेत पर नहीं था। दोपहर में लोगों ने उनके खेत पर बनी झोपड़ियों से धुआं उठता देखा। तत्काल इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। जब तक परिजन खेत पर जाते, तब तक आग से राम कपूर के दो, हरजू और नत्थू का एक-एक बछड़ा और चार गाय बुरी तरह से झुलस गए। साथ ीही झोपड़ियों में रखा खेती किसानी व गृहस्थी का सामान, भूसा, दो ट्रॉली लकड़ी, एक ट्रॉली गोबर के उपले, पंप आदि जल गया।
जानकारी के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू करने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन आग काफी विकराल थी। इस पर दमकल को सूचना दी गई। जब तक जिला मुख्यालय से दमकल आती तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवारों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं आग लगने की सूचना के बाद उपजिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने तत्काल लेखपाल को मौके पर भेजकर पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को जो भी आर्थिक सहायता अनुमन्य होगी, अवश्य दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें