ललितपुर। जगदीश मार्केट में अंदर खाली पड़ी दुकानों में शनिवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे गए। दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। संवाद