फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेस्टोरेंट में उपद्रव करने वाले आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इलाइट चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में मैनेजर डब्लू वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च की शाम करीब 5 बजे विनय उर्फ वैभव लिटौरिया निवासी तुवन मंदिर के पास, संदीप, जयदेव यादव, शिवम पठान अपने दो साथियों के साथ आए। उन लोगों ने यहां शराब पी। कर्मचारी ने बिल मांगा तो गाली-गलौज शुरू कर दी। समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कुर्सियां उठाकर तोड़फोड़ की। एलईडी, मोबाइल फोन, गमले व गेट की खिड़कियों में लगे शीशे तोड़ दिए। पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी व बिल्डिंग में आग लगाने की बात कही। आरोपियों ने दोबारा रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर उससे व स्टाफ के साथ मारपीट की। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें