संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विदेशी पक्षियों का शिकार करने वाले पांच शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है।
वन रक्षक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग विदेशी पक्षियों का शिकार कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। उक्त घटना जमडार बांध की बताई गई थी। मौके पर जांच में पाया गया कि जमडार बांध के भराव क्षेत्र में वृंद्रावन, अजमेर सिंह, दपीक, चंदन निवासीगण ग्राम खटौरा व रफीक निवासी नदीपुरा ने यह शिकार किया था। पुलिस ने वन रक्षक की तहरीर पर सभी पांचों शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। सभी जलाशयों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
-
सौजना थाना अंतर्गत जमडार बांध की घटना में मामला पंजीकृत कराया गया है। पुलिस अधीक्षक व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चौकसी के लिए पत्राचार किया गया है। सभी रेंज अफसरों को दिन व रात में टीमें बनाकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।-गौतम सिंह, विभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी