फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में बाइक में आग लगाई

विज्ञापन
बरोदिया राईन में बाइक में लगी आग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली। थाना पाली अंतर्गत ग्राम बरोदिया राईन में रविवार के रात में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। गांव के इंद्रपाल ने थाना पाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार को कुछ लोगों ने उसके खेत के पास से पाइप लाइन डाल दी, जिससे खेत गीला होने लगा। जब उसने पाइप लाइन हटाने को कहा तो विपक्षियों से इसको लेकर कहा-सुनी हो गई। आरोप लगाया है कि गांव के आधा दर्जन लोग आए और लाठी-डंडो से उसकी पिटाई करने लगे और उसकी बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि बाइक में आग नहीं लगाई है। उपनिरीक्षक पाली राय सिंह यादव ने बताया कि पाइप लाइन डालने को लेकर दो पक्ष आपस में गए थे। मौके पर एक बाइक जली पाई गई है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें