फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। दो छात्रों के गुटों के वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया। पीड़ित पक्ष ने मुकदमा लिखाने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों ने बताया कि उनका राजीनामा हो गया है।
विज्ञापन

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों में कॉलेज में वर्चस्व को लेकर करीब 25 दिन पहले मारपीट हो गई थी। आरोप है कि दूसरे गुट ने अपने दोस्तों के साथ पहले मारपीट करने वालों को पीट दिया, जिसका एक छात्र ने वीडियो बना लिया था। दो दिन पहले छात्र ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो मामला चर्चा में आ गया। जानकारी पर दोनों पक्षों को पुलिस ने कोतवाली में बुला लिया और पूछताछ शुरू कर दी। मामला तूल पकड़ता देख पीड़ित पक्ष ने तहरीर देने से इंकार करते हुए कहा कि बच्चों का मामला है इससे उनका भविष्य खराब हो जाएगा। दोनों पक्षों ने बातचीत के बाद पुलिस को राजीनामा लिखकर दे दिया।
पीड़ित पक्ष को बुलाकर उससे घटना की जानकारी ली,उसने तहरीर देने से इंकार कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष को भी बुलाकर पूछताछ की लेकिन दोनों पक्षों ने मामला बच्चों का बताते हुए आपसी राजीनामा करने की बात कही है। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।-राजेश दुबे, कोतवाली प्रभारी महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें