फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में फोड़ा सिर, कोतवाली पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक के सिर में लोहे की छड़ से हमला कर दिया, जिससे युवक का सिर फट गया। खून से लथपथ युवक कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंचा, जहां से उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मोहल्ला तालाबपुरा निवासी बालकिशन (39) पुत्र कामता प्रसाद ने बताया कि सोमवार को अपने घर पर था, विपक्षियों ने विवादित के बाद में प्लाट पर काम लगा दिया। उसने उक्त लोगों को मना किया, तो करीब पांच लोगों ने उसे लोहे के सरिया से मारपीट कर दी, जिससे युवक का सिर फट गया। मोहल्लेवालों व परिजनों ने बीच-बचाव किया तो वह किसी प्रकार कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने उक्त मामले में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार कराया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें