फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: महिला मेटों ने की भुगतान न होने की शिकायत

Tue, 21 Feb 2023 12:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/जखौरा। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों की मनरेगा महिला मेटों ने सोमवार को विकास भवन में स्थित मनरेगा कार्यालय में डीसी मनरेगा से भुगतान न होने, आईडी नहीं बनाने की शिकायत की।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम भरतपुरा, राखपंचमपुर, हर्षपुर, अड़वाहा, जमौरामाफी, सोंरई, लागौन, जिजयावन, बांसी की मनरेगा महिला मेट ने बताया कि पांच माह से उनका मस्टरोल मनरेगा पोर्टल पर फीड नहीं हो रहा है। इससे उनका महिला मेटों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ब्लॉक कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा न ही आईडी बनाई जा रही है। पत्र में महिला मेटों ने मस्टरोल मनरेगा पोर्टल पर फीड कराने की मांग की। डीसी मनरेेगा ने महिला मेटों की शिकायतों को गंभीरता से लिया और निस्तारण करने का आश्वासन दिया। पत्र पर सोमवती, सीमा, रीना, सोमवती, जशोदा, विनीता, अतलबाई, बेबी राजा, राजश्री, सुनीता के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें