लॉकडाउन के कारण फीस को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वाराणसी में जिलाधिकारी द्वारा फीस माफ कर दिए जाने के बाद से अब जिले में भी फीस को लेकर लोगों के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, अप्रैल शुरू हो गया है। इस महीने प्राइवेट स्कूल बच्चों की तीन महीने की फीस जमा करा लेते हैं। लेकिन, अबकी बार लॉकडाउन के कारण सभी शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। लोगों को भी कोई काम नहीं है, इस कारण सभी अपने घरों पर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। उन्हें बच्चों के भविष्य के लिए स्कूल की फीस की चिंता सता रही है। उन्हें उम्मीद है कि संकट की इस घड़ी में बच्चों की स्कूल की फीस माफ हो जाएगी। लेकिन, अभी तक किसी की ओर से इस तरह की पहल नहीं की गई है, जिससे उन्हें नहीं लगता कि फीस माफ होगी।