फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीमारी से तंग किसान ने लगाई फांसी

Fri, 31 Mar 2023 12:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। बीमारी से परेशान एक किसान ने रेलवे पुल की रेलिंग से फांसी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का शव रेलवे पुल के नीचे लटकता मिला। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा ककड़ारी के मजरा नौर निवासी बाबूलाल (50) पुत्र धनसिंह कुशवाहा पिछले कुछ समय से स्वास की बीमारी को लेकर परेशान बताया गया है। बुधवार की रात वह घर से बिना बताए चला गया था। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव रेलवे पुल की रेलिंग से लटकता देखा। इसकी सूचना परिजनों एवं कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पूरे परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनवमी के दिन इस हादसे से पूरा परिवार हतप्रभ रह गया। मृतक दो पुत्र और तीन पुत्रियां बताई गई है। जिसमें एक पुत्र की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें