संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। आंधी आने से उपकेंद्र के सातों फीडरों में फाल्ट आ गया। इससे 150 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मियों ने रात में फाल्ट खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह से टीम ने फाल्ट दूर करना शुरू किया, तब जाकर सुबह 10 बजे के बाद सप्लाई बहाल हो सकी। बिजली गुल होने व मच्छरों से परेशान ग्रामीणों ने घर की छत पर बैठकर रात गुजारी।