फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वृद्ध की हत्या में बाप-बेटे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा के ग्राम भौंटा में तीन दिन पहले लाठियों से पीटकर बड़े भाई की हत्या के मामले में मड़ावरा पुलिस ने नामजद हत्यारोपी छोटे भाई व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। भौंटा निवासी छलौने (65) को उसके ही छोटे भाई ध्यानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठियों से पीट दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पत्नी क्रांति की तहरीर पर मड़ावरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को उपनिरीक्षक चंद्रपाल ने आरोपी ध्यानी और उसके बेटे जितेंद्र को देवरान तिराहा, ग्राम साढ़ूमल के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें