उज्जैन से ललितपुर के पास जीरोन जा रही कार की बीना के किर्रोद गांव के पास हाइवा से टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक पवन तिवारी और उनकी 3 वर्षीय पुत्री की मौके पर मौत हो गई। हादसे में पवन की पत्नी रिंकू तिवारी, रिश्तेदार शुभम समाधियां और रोहित पुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया। यह सभी जाखलोन, जीरोन के निवासी बताए जा रहे हैं।